जीएसटी से लेकर कैपिटल मार्केट तक, ICAI वाराणसी 

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा रविवार, 23 नवंबर 2025 को होटल हिंदुस्तान, मलदहिया में जीएसटी, एमएसएमई और कैपिटल मार्केट विषयों पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार शाम 4 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा (सेंट्रल काउंसिलिंग मेंबर एवं अध्यक्ष MSME स्टार्टअप), सीए अर्पित काबरा (सेंट्रल काउंसिलिंग मेंबर एवं उपाध्यक्ष MSME स्टार्टअप ICI), सीए दुर्गेश काबरा (सेंट्रल काउंसिल मेंबर) तथा जीएसटी विशेषज्ञ के रूप में सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।सेमिनार का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश एवं सीए अचल श्रीवास्तव द्वारा की गई। संचालन सीए दिव्या ग्वाल और अंशिका गुप्ता ने किया।पहले सत्र में मुख्य वक्ता सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने जीएसटी में हाल ही में हुए महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए संशोधनों का उद्देश्य कर चोरी को रोकना, अनुपालन में सुधार करना और व्यापार को और सुगम बनाना है। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों के लिए इन बदलावों के व्यावहारिक प्रभावों को भी समझाया।दूसरे सत्र में सीए दुर्गेश काबरा ने एसएमई आईपीओ लिस्टिंग की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसएमई लिस्टिंग पूंजी बाजार में छोटे और मध्यम उद्यमों को नई ऊर्जा देती है तथा उन्हें विस्तार और पूंजी जुटाने का बेहतर अवसर प्रदान करती है।तीसरे सत्र में सीए अर्पित काबरा ने डिजिटल आश्वासन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल आश्वासन आधुनिक व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जिससे व्यापार संस्थान अपने डिजिटल सिस्टम को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल बना सकते हैं। यह क्षेत्र सीए प्रोफेशन और एमएसएमई दोनों के लिए नए अवसर प्रदान कर रहा है।सेमिनार के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव नमन कपूर और सीए रंजीत पांडे द्वारा दिया गया।कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, शिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष सीए रवि सिंह, सीए आलोक शिवाजी, सीए अतुल अग्रवाल, सीए धनंजय ओझा, सीए रश्मि केसरवानी, सीए राहुल सिंह, सीए के एन गौतम, सीए मोहित यादव, सीए प्रकाश तोलानी, सीए आकाश जायसवाल, सीए ऋषभ खैतान, सीए सुरेश जैन, सीए सोनिया अग्रवाल और सीए दया चौरसिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x