दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा ने वाराणसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
यह परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को दो पालियों (सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 03:00 से 05:00) में आयोजित हो रही है। वाराणसी के 50 केंद्रों पर कुल 1,32,192 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, और सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने और अफवाह या नकल कराने वाले गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।