पुलिस आयुक्त व डीएम ने नागरिक पुलिस परीक्षा केन्द्रों का किया स्थलीय निरीक्षण 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी –– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा सोमवार को नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा- 2025 के दृष्टिगत जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रो का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। पुलिस आयुक्त ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तलाशी एवं सत्यापन के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। परीक्षा केन्द्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों से संवाद स्थापित कर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विशेष जानकारी प्राप्त की। पिछले 10 वर्षों के दौरान नकल कराने में संलिप्त रहे व्यक्तियों के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ताकि परीक्षा की सुचिता एवं निष्पक्षता कायम रहे। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश स्थलों पर पहचान पत्र बायोमेट्रिक आदि की प्रभावी चेकिंग भी की जाए तथा केन्द्रो के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर पेयजल , शौचालय,प्रतिक्षा, एवं बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अन्य गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

Leave a Comment