Follow us on

चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध व मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज,आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित

Share this post:

अरविंद कुमार वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी चौबेपुरक्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, तथागत भगवान बुद्ध एवं मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की।शनिवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर चौबेपुर पुलिस सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके निर्देश पर चोलापुर और सारनाथ थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य एकत्र किए तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर लोगों से लगातार संवाद किया गया। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में राजकुमार भारती से तहरीर लेकर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनसे बातचीत की और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के स्थान पर शीघ्र नई प्रतिमाएं स्थापित कराई जाएंगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संयम बनाए रखने और पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही। ग्रामीण बच्चेलाल गौतम, पन्ना लाल गौतम, बांसराज गौतम, राजकुमार गौतम, दुर्गा देवी, शीला, मलाकी देवी, निर्मला, राम आश्रय प्रसाद, जीउत राम एवं राजनारायण सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नई प्रतिमाओं की स्थापना जल्द से जल्द कराई जाए तथा घटना में शामिल अराजक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।घटनास्थल पर चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम तथा सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ देर तक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x