Follow us on

9.56 लाख की सौगात: हुकुलगंज में इंटरलॉकिंग सड़क व सीसी ड्रेन निर्माण का शिलान्यास, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने रखी आधारशिला*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। (388) शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ वार्ड संख्या-11 हुकुलगंज स्थित भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू के आवास वाली गली में 9 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एवं सीसी ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।यह कार्य आवास विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कराया गया है। शिलान्यास के दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करा रही है। सड़क और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व सारनाथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजयुमो काशी प्रांत के संयोजक रविशंकर पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश मौर्या एवं धर्मकीर्ति शर्मा, घनश्याम सिंह (मुन्ना), पूर्व पार्षद प्रत्याशी पिंटू सोनकर, मंडल मंत्री जितेन्द्र कुमार, नीरज सोनकर, सुरेश गुप्ता, रामू सेठ, धीरज श्रीवास्तव ‘मृदुल’, रामू मौर्या सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x