Follow us on

कपसेठी में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी शिवपूजन की रिपोर्ट वाराणसी। थाना कपसेठी की मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम ने आज NVS स्कूल के पास छात्राओं से अश्लील इशारे और फब्तियां कसने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्कूली छात्राओं को परेशान कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।आरोपी की पहचान छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी नेहावनीपुर, कपसेठी, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कपसेठी में मु0अ0सं0 0112/2026 धारा 296 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x