एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर में रोटरी क्लब के सहयोग से हुए 36 रक्तदान 

राजेश दुबे की रिपोर्ट                                     वाराणसी विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर एवं रोटरी क्लब बनारस के संयुक्त तत्वाधान में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह, एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, रोटरी क्लब प्रेसिडेंट विजय जायसवाल, सचिव राकेश कोचर, कोषाध्यक्ष आलोक पारिख, कोऑर्डिनेटर आशीष केशरी एवं कन्वेनर विजय नरूला की उपस्थिति में सम्मानित अतिथि रीता सिंह प्रवक्ता केन्द्रीय सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय द्वारा फीता काट कर सर्वप्रथम रोटेरियन आशुतोष सिंह एवं मनीष पाण्डे द्वारा रक्तदान किया गया। कुल हुए 36 स्वैक्षिक रक्तदान में 48 वर्षीय मोहिनी जायसवाल एवं 28 वर्षीय शिवा जायसवाल संग 28 वर्षीय युवा वासू नरूला ने अपनी माँ के साथ पहली बार रकदान कर इस नेक कार्य में पदार्पण किया। 

एपेक्स की निदेशिका डॉ अंकिता पटेल ने अपने सम्बोधन में रक्तदान करने से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए स्वैक्षिक रक्दान हेतु प्रेरित किया। शिविर का संयोजन एवं संचालन पीआर हेड संजीव शर्मा एवं प्रबन्धक हेमंत सिंह द्वारा एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर की टेक्नीशियन टीम ओंकार सिंह, उमेश सिंह एवं आशीष यादव के सहयोग से किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एस के सिंह ने वर्तमान में रक्तकोशों में हुई कमी को पूर्ण करने के उद्देश्य से आयोजित, स्वैक्षिक रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए रोटरी क्लब बनारस एवं एपेक्स टीम को बधाई दी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x