सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। धरम्मरपुर-जमानियां गंगा पुल से बिहार प्रांत से लाल बाबू भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। सुरक्षा और पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए दोनों तरफ बैरियर लगाए गए हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर बालू/गिट्टी से लदे ट्रेलर और ट्रक सरेआम गुजरते देखे जा सकते हैं। जमानियां और धरम्मरपुर (करंडा) को जोड़ने वाले इस गंगा पुल से भारी वाहनों के आवाजाही के चलते बैरियर को पूरी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। लेकिन विभागीय जिम्मेदार अधिकारी बैरियर की मरम्मत कराने के बजाए मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहे है। बताया जाता है। की भारी ट्रेलर ट्रको कि आवाजाही से स्थिति बेहद चिंताजनक है। रोक के लिए खनन और आरटीओ विभाग कार्यवाही करने के मुड़ में नहीं दिख रहे है। जिसके चलते सैकड़ों लाल बाबू लदे ट्रेलर और ट्रक बिना रोकटोक आवागमन कर रहे है। पक्का पुलिया पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सख्त के साथ बैरियर लगाकर पाबंदी लगाई गई है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है। की बैरियर लगे होने के बावजूद परिवहन और पुलिस कर्मियों की कथित मिलीभगत से नियम टूटते हैं। ओवरलोड ट्रकों के कारण पुल को क्षति पहुंची है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पुनः बैरियर एन एच 24 से सटे पक्का पुल मोड के पास लगवाने के लिए कार्यवाही जारी है। ऐसे बिना रोकटोक आवाजाही कर रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किया जा सके।