बरेका गोल्फ कोर्स में प्रतिष्ठित “डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026” के तैयारियों के अंतर्गत आज प्रो-एम प्रतियोगिता का आयोजन

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। भारतीय रेल की अग्रणी उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने खेल के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। बरेका के गोल्फ कोर्स में पहली बार प्रतिष्ठित “डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026” का आयोजन दिनांक 16 से 18 जून 2026 तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 14 जून 2026 को प्रो-एम (पेशेवर–शौकिया) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बरेका के गोल्फरों एवं पेशेवर गोल्फरों की संयुक्त टीमों के मध्य 9-होल गोल्फ प्रतियोगिता खेली गई। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व बेहतर अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना था। प्रतियोगिता में पंकज मांड्या (प्रोफेशनल) तथा मनोज मांझी, रितेश सिंह एवं अमित वर्मा (अमेच्योर) की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26.65 के नेट स्कोर के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया जबकि राजेश कुमार गौतम (प्रोफेशनल) तथा रितेश, संतोष कुमार सिंह एवं रमेश कुमार (अमेच्योर) की टीम 27.55 के नेट स्कोर के साथ रनर-अप रही।

विशेष पुरस्कारों में वी.के. श्रीवास्तव ने होल संख्या-6 तथा अनित कुमार यादव ने होल संख्या-8 पर ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं ‘लॉन्गेस्ट ड्राइव’ का खिताब रितेश ने जीता।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर श्री प्रभाश ठाकुर, डायरेक्टर ऑपरेशन डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई, श्री मनीष कुमार,प्रेसिडेंट,बरेका गोल्फ कोर्स, श्री अनुराग गुप्ता, सेक्रेटरी, बरेका गोल्फ कोर्स, श्री शिशिर त्यागी, कैप्टन बरेका गोल्फ कोर्स एवं श्री विनीत नाहटा, पावर गिल्ट ट्रेजरीज उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x