Follow us on

आदमपुर पुलिस ने खोया बैग खोजकर किया बैग मालिक को सुपुर्द, किया सराहनीय कार्य 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक आदमपुरा विमल कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा 07 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति जो ऑटो में बैठकर वाराणसी सामान लेने के लिए आए थे। गोलगड्डा आटो से उतरे तो देखें कि उनका बैग बदल गया है। बैग में 52,000/नगदी और अन्य जरूरी सामान थे। शिकायत दर्ज कराने पर सूचना प्राप्त होते ही थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर बैग मालिक को सुपुर्द किया गया।खोया बैग पाकर व्यक्ति अति प्रसन्न होकर आदमपुर कमिश्नरेट पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते धन्यवाद दिया। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आदमपुरा विमल कुमार मिश्रा, उ0नि0 सौरभ सिंह चौकी प्रभारी हनुमान फाटक,आ0 गौतम पासवान,का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस आदि शामिल रहै 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x