Follow us on

संस्कार भारती की 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन*

Share this post:

राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट जौनपुर

शाहगंज, जौनपुर। नगर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर (पुराना चौक) में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय ने की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया एवं कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जायसवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आनंद प्रेमी द्वारा शंखनाद तथा भुवनेश्वर मोदनवाल एवं विनोद गौरव द्वारा ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण भव्य रंगोली रही, जिसका निर्माण राजकुमार कसेरा, संजीव जायसवाल एवं आनंद प्रेमी ने किया। रंगोली की कलात्मकता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यशाला के दौरान बच्चों को योग, ढोलक वादन, नियुद्ध, तलवारबाजी, मेहंदी, मेकअप तथा हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों में वीरेंद्र यादव, विनोद गौरव, आतिश मोदनवाल, राजकुमार, सिमरन कसेरा एवं ममता जायसवाल शामिल रहे।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। ढोलक वर्ग में आर्यन सेठ, स्वास्तिक एवं दिव्यांशी, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति जायसवाल, समीक्षा अग्रहरी एवं यशी गुप्ता, मेकअप वर्ग में प्रीति जायसवाल, पायल मोदनवाल एवं खुशबू मोदनवाल तथा हैंडीक्राफ्ट में आन्वी बरनवाल, करिश्मा अग्रहरी एवं विदिशा अग्रहरी को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री वीरेंद्र यादव ‘वीरू’ ने किया, जबकि आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जायसवाल ने व्यक्त किया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिलीप जी सहित अभिषेक अग्रहरी, हनुमान प्रसाद, विनय, पूर्व अध्यक्ष अजेन्द्र, अमित जायसवाल, प्रवीण बरनवाल, अरविन्द अग्रहरी, संजय अग्रहरी, आनंद मोदनवाल, अजय अग्रहरी, सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश अग्रहरी, पवन तनय, शिवशंकर जायसवाल, नीरज मिश्रा, पवन अग्रहरी, रतन अग्रहरी, सुशील सेठ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x