सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। आगामी मोहर्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली में सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की हुआ। बैठक में प्रशासन और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। कोई नया परिवर्तन या नई परंपरा मान्य नहीं होगी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए ताजिए की ऊंचाई एक निश्चित सीमा (जैसे 10 फीट तक) के भीतर रखने की ताजियेदारों से अपील किया। ताकि बिजली के झूलते तारों से कोई दुर्घटना न हो। इस दौरान पालिका सदस्य व ताजिदार आसीम खान बताया कि 50 से अधिक अपनी पुरानी परम्परा के अनुसार ही ताजिए को अखाड़े और जुलूस के साथ निकाली जाती है। कोई नया कार्यक्रम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के आयोजक अपने स्तर से वाॅलंटियर्स (स्वयंसेवक) तैनात रहते हैं। सिर्फ कोतवाली पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। मोहर्रम पर्व पर अखाड़ा कमेटी के सदस्य पूरी जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाते है। अखाड़ा कमेटी के खलीफा निशात खान वारसी उर्फ प्रिंस ने बताया कि मोहर्रम पर्व पर कस्बा बाजार में लटकते बिजली के तार, दुकानों के सामने से प्लास्टिक के तिरपाल हटवाने की मांग किया। ताकि मोहर्रम पर कोई अड़चन पैदा न हो सके। इसके साथ मोहर्रम के दसवीं तारीख को विद्युत विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति बंद कर दिया जाता है। उसे पूरी रात्रि सुचारू रूप से चालू रखने के लिए विभाग के द्वारा कार्यवाही किया जाए। एसडीएम मनोज कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर अपने संयुक्त बयान में बताया कि मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी चुस्त दुरुस्त रहेगी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारगी के साथ संपन्न कराने पर सभी को जोर देना चाहिए। पीस कमेटी की बैठक में आरिफ खान, हयात खान वारसी, अकिल अजहर, सय्यद हुसैन राइन, इरशाद सलमानी, ग्राम प्रधान देवैथा हाजी गयासुद्दीन खान, रामपुर फुंफुआव ग्राम प्रधान सेराज खान, सहित सैंकड़ों मुस्लिम बंधु शामिल रहे।













