रिपोर्ट सलीम मंसूरी
जमानियां। विकास खंड अंतर्गत हेतिमपुर गांव सभा में हैंड पंप मरम्मत री बोर के नाम पर विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ग्राम प्रधान और सचिव मिलकर लगभग दस लाख रुपए उतार लिया है। जिसको लेकर सोमवार को बघरी गांव निवासी आजाद सिंह कुशवाहा ने विकास खंड अधिकारी से मिलकर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्यवाही करने के लिए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि एक गांव सभा में मात्र हैंड पंप मरम्मत कार्य पर इतना व्यय हो सकता है। यह एक जांच का विषय है। अधिकारी इसका संज्ञान लेंगे या प्रधान व सचिव ऐसे ही मनमाने ढंग से फर्जी भुगतान कर मौज काटते रहे। आजाद कुशवाहा ने बताया कि यहां तक की पंचायत भवन के अन्दर कोई व्यवस्था भी नहीं है। लेकिन पंचायत सहायकों के नाम पर व सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के नाम पर फर्जी लाखों रुपए का भुगतान कर दिया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी से फोन पर शिकायत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई करने के मूंड में नहीं है। पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हुए हैं। तथा पंचायत भवन में टेबल ,ब्रेच, कंप्यूटर , इत्यादि समाग्री के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान भी हो गया है। जबकि पंचायत भवन में कोई उपकरण उपलब्ध नहीं मिलेगी। थी हाल सामुदायिक शौचालय की स्थिति बनी हुई है। लेकिन जांच करने के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण हुए हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता नजर आ रहा है। कुशवाहा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मलाई खाते रहेंगे। और उच्चाधिकारी कुंभ करणीय नींद में, सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजनाओं का लाभ जनता को मिल पाएगा। या ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहेगा। जिसपर विकास खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि हरहाल में जांच कराई जाएगी। और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।













