वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट रक्षा बंधन के पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। चेतगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एडीसीपी काशी वैभव बांगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मय फोर्स पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीसीपी काशी वैभव बांगर के साथ चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला, पानदरीबा चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा समेत चेतगंज थाने की फोर्स ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
झमाझम बारिश के बीच भी पुलिसकर्मी छाता लेकर सड़कों पर गश्त करते नजर आए। तेज बारिश भी पुलिस के कदम नहीं रोक सकी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटे रहे।
रक्षा बंधन के मद्देनजर पुलिस की यह सक्रियता साफ तौर पर बताती है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
फिलहाल, बारिश के बीच पुलिस की यह गश्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी मुस्तैदी और जिम्मेदारी की तस्वीर पेश करती नजर आई।