अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 

 

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला वाराणसी परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा नारी सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वावलंबन, लैंगिक समानता, सशक्त महिला, कन्या भ्रूण हत्या, मिशन शक्ति इत्यादि विषयों पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाए गए। प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉक्टर श्रृंखला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य इस तरह के आयोजन से छात्रों की अपनी अभिव्यक्ति, सोच और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक मंच प्रदान कराना है।प्रबंधक डा.मधु अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां छात्रों में ना केवल कलात्मक क्षमता को निखारते हैं, बल्कि सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहायक मंत्री डा.रूबी शाह ने कहा कि छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के जिस रूप को प्रस्तुत किया है, वह प्रशंसनीय है। छात्राओं द्वारा लगाए गए पोस्टर का अवलोकन करते हुए प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए चित्रों में नारी शक्ति के प्रति सम्मान, साहस, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता स्पष्ट झलकती है। जो उनकी प्रगतिशील सोच को दर्शाता है। निर्णायक मंडल में प्रबंधक मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ रूबी शाह एवं प्रो.मिथिलेश सिंह एवं प्रो.दुष्यन्त सिंह शामिल रहे।पोस्टर प्रतियोगिता में जिज्ञासा मिश्रा प्रथम, निष्ठा वर्मा द्वितीय स्थान, तेजस्विनी ने तृतीय स्थान तथा चन्दा जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली कुमारी प्रथम, सविता यादव द्वितीय तथा शालू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा.दुर्गा गौतम, मेनका सिंह, मेनका सिंह सहित अनेक प्रवक्तागण, छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x