Follow us on

गंगा में तेज बहाव के कारण बालक लापता

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट.                             मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित फुटही सीढ़ी घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया 26 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम गंगा में युवक की तलाश कर रही है। वहीं, परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पानी में फेंकने की आशंका जताई हैपुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैविंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित फुटही सीढ़ी घाट का हैयहां रविवार को 26 वर्षीय प्रकाश सरोज पुत्र बिंदुलाल सरोज अपने तीन साथियों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा था। बताया गया कि स्नान के दौरान प्रकाश गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवान गंगा की तेज धारा में युवक की तलाश में जुटे हैं।

प्रकाश के परिजनों ने उसके साथ आए दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम प्रकाश का दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार को सभी लोग एक साथ गंगा स्नान करने पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि विवाद के चलते दोस्तों ने प्रकाश को गंगा में फेंक दिया होगा।

हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ आए युवकों से पूछताछ की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वाइट पूजा, बहन, कंतित, विंध्याचल

 प्रकाश सरोज चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घाट पर मौजूद हैं और युवक के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x