वाराणसी प्रज्ञा मिश्रा की रिपोर्ट :भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी में संजय सिंह को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए और बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता के चलते उन्हें समय-समय पर पार्टी की ओर से कई अहम दायित्व दिए जाते रहे हैं।
व्यवहार कुशलता और सहज संवाद बनी पहचान
संगठन में सक्रिय भूमिका के साथ संजय सिंह अपनी व्यवहार कुशलता और सहज संवाद के लिए भी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। वह कार्यकर्ताओं से आसानी से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। यही वजह है कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी स्वीकार्यता बनी हुई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और राजनीतिक समझ के चलते संजय सिंह नई जिम्मेदारी में संगठन को और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनकी अचूक रणनीति, सक्रियता और कार्यकर्ताओं से सहज संवाद को संगठन के लिए उनकी प्रमुख ताकत माना जाता है।