Follow us on

अग्रसेन पीजी में एनसीसी‌ दिवस पर कैडेटों को कर्तव्यनिष्ठा की दी गयी जानकारी 

Share this post:

अग्रसेन पीजी में एनसीसी‌ दिवस पर कैडेटों को कर्तव्यनिष्ठा की दी गयी जानकारी

 

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में गुरुवार को 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी ने कैडेटों को एनसीसी के प्रति कर्तव्य निष्ठा की जानकारी देते हुए बताया कि एनसीसी दिवस बहुत महत्वपूर्ण है, जो भारत में युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी की स्थापना 16 अप्रैल 1948 को हुई थी। यह दिवस एनसीसी कैडेट्स के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। एनसीसी कैडेट देश की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूबेदार संजय कुमार यादव ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैडेट शालू सिंह, कैडेट आकांक्षा मिश्रा एवं सीनियर कैडेट मोहिनी का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x