वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सतत क्रियाशील संगठन गंगा समग्र के गंगा भाग के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक सोमवार को पाण्डेयपुर स्थित वीएनआर टावर में संपन्न हुई। बैठक में गंगा समग्र के आगामी कार्यक्रमों पर उपस्थित लोगों ने गहन विचार विमर्श किया और वक्ताओं द्वारा मां गंगा के निर्मलता और अविरलता के लिए उसके आसपास के जिलों के प्रवाहमान क्षेत्रीय सहायक नदियों का निर्मल और अविरल होना आवश्यक बताया गया। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख अमिताभ उपाध्याय, प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन जी, सह प्रांतीय संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने संबोधित किया। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से महंत राजनाथ तिवारी, कविंद्र नाथ तिवारी, रणदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, अशोक तिवारी, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, एडवोकेट सुधीर दुबे, माला तिवारी, जयशंकर तिवारी, विजय शंकर राय, धर्मेंद्र पाण्डेय, श्रवण मिश्रा, विजय पाठक, संदीप त्रिपाठी, शमशेर बहादुर सिंह, अनुराग द्विवेदी, सह जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी, राज नारायण पटेल, अंबरीश उपाध्याय, संजय सिंह सिसोदिया, रवि उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही। बैठक का आयोजन गंगा भाग संयोजक चंद्र प्रकाश जी ने संचालन प्रांतीय सहसंयोजक डा. अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा किया