Follow us on

विधायक का अंडरपास व सर्विस लेन बनाने का निर्देश निर्देश

Share this post:

चोलापुर (वाराणसी रिपोर्ट विजय कुमार अजगरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दानगंज बाइपास रोड का विधायक त्रिभुवन राम  ने स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए स्थानीय लोगों के आवागमन एवं यातायात से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों से आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए दानगंज बाइपास पर आवश्यक स्थानों पर अंडरपास अथवा सर्विस लेन के निर्माण की संभावनाओं पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहाविधायक ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल बेहतर सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना भी है। विधायक ने कहा कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x