Follow us on

दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मण्डुवाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी किया गया सामान किया बरामद 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में लूट,चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित थाना अध्यक्ष मण्डुवाडीह की पुलिस द्वारा दुकान में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना बड़ागांव जनपद गाजीपुर हाल पता अवलेशपुर थाना चितईपुर वाराणसी को रविवार को अपरान्ह नाथूपुर से डीएलडब्ल्यू जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सिगरेट, चॉकलेट व नगदी आदि भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि रविवार को वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के दुकान से सिगरेट चॉकलेट व नगदी चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर को नाथूपुर से गिरफ्तार कर चोरी का सामान 170 पैकेट सिगरेट व 3000/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 (ए),331 (4),371(2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 विशाल सिंह, उ0नि0 सुहेल खान, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव,का0 सूर्यभान सिंह,का0 अभ्यूदय सिंह,का0 अविनाश यादव आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x