Follow us on

3–आरटीओ की हठधर्मिता के विरुद्ध अब होगी आर-पार की लड़ाई–राकेश सिंह 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— परिवहन विभाग की हठधर्मिता और मनमानी के विरुद्ध जनपद के समस्त ट्रांसपोर्टरों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी कर ली हैउक्त बातें बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को अर्बन फूड कोर्ट कैंटोनमेंट नदेसर स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि महीनो से मोटर मालिकों की समस्याओं को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने लगातार आवाजें उठाई जा रही हैं। कई बार वार्ता भी हुई और आश्वासन भी मिला।पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। आरटीओ के लगातार बार-बार आश्वासन देते रहने से सभी जनपद के ट्रांसपोर्टर तंगचुके हैं। ऐसे में महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं करना है तो बार-बार आश्वासन क्यों दिया जाता हैट्रांसपोर्टरों को अब अपने सवालों का जवाब और मांगों का ठोस समाधान चाहिए। श्री जायसवाल ने आरटीओ को स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 सितंबर तक मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो 15 सितंबर को आरटीओ कार्यालय वाराणसी में तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका सारा दायित्व आरटीओ प्रशासन का होगा। प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पहले से ही अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में परिवहन विभाग की लापरवाही और अनावश्यक देरी से वाहन स्वामियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। जिससे सभी ट्रांसपोर्टर मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान बीटीटीए के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता शशि प्रताप सिंहमहामंत्री प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x