वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट 14 सितंबर 2026: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के चाणक्य प्रेक्षागृह में त्रिदिवसीय ‘हिन्दी दिवस समारोह‘ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं विद्यार्थियों द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया गया।मुख्य वक्ता प्रो. सत्यपाल शर्मा (हिन्दी विभाग, बीएचयू) ने “हिन्दी: इतिहास और वर्तमान” विषय पर व्याख्यान देते हुए हिन्दी की ऐतिहासिक यात्रा तथा वर्तमान समय में इसकी वैज्ञानिकता व प्रभावशीलता को रेखांकित किया। संकाय प्रमुख प्रो. सुनील कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में अकादमिक व व्यावहारिक स्तर पर हिन्दी के व्यापक उपयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु “समसामयिक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की उपयोगिता एवं चुनौतियाँ” विषयक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। समारोह का संचालन राजभाषा समिति (संयोजक: डॉ. छाया सोनी व डॉ. मुदित पाण्डेय) के मार्गदर्शन में किया गया।
शिक्षा संकाय, बीएचयू में त्रिदिवसीय हिन्दी दिवस समारोह प्रारंभ
Share this post: