रिपोर्ट सलीम मंसूरीजमानियां। FLN ट्रेनिंग का नौवां बैच का दूसरा दिन भाष शिक्षण जिसमें मौखिक भाषा विकास,समझ के साथ पठन, अभिव्यक्ति के लिए लेखन,रेमेडियल शिक्षण,संदर्शिका आधारित शिक्षण पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। बताया जाता है। कि FLN प्रशिक्षण के नौवें बैच के दूसरे दिन भाषा शिक्षण के विभिन्न महत्वपूर्ण सत्रों पर चर्चा की गई। जिसमें बच्चों के भाषाई कौशल को मजबूत करने की रूपरेखा समझाई गई।भाषा शिक्षण के मुख्य सत्र और बिंदुमौखिक भाषा विकास बच्चों में सुनने और बोलने की क्षमता बढ़ाने तथा उनके अनुभवों को कक्षा से जोड़ने और आपसी बातचीत को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। समझ के साथ पठन केवल शब्दों को पढ़ने के बजाय पाठ का अर्थ समझने, उस पर चर्चा करने और खुले छोर के प्रश्न पूछने की तकनीकें बताई गईं। अभिव्यक्ति के लिए लेखन के साथ बच्चों को अपने मौलिक विचार, अनुभव और रचनात्मक बातें स्वतंत्र रूप से लिखने के अवसर देने र चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को सीखने में कठिनाई आ रही है। उनकी पहचान कर उन्हें अतिरिक्त और लक्षित सहायता (सुधारात्मक शिक्षण) देने की रणनीति समझाई गई। साथ ही योजना बनाने और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू करने का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त मौके पर ARP एवं सन्दर्भदता अरविन्द कुमार सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रेम कुमार सिंहयादव, मनोज कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश, प्रभा, सुशीला, ममता, आशा, ऊषा,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।