रिपोर्ट विजय कुमार वाराणसी, 18.09.2026: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रतिष्ठित सांख्यिकीविद् प्रो. राम चंद्र यादव का 17 सितंबर 2026 बृहस्पतिवार को ब्रिजएन्क्लेव स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार थे l उनका अंतिम संस्कार 18 सितंबर 2026 को हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। उनके पुत्र पंकज यादव ने मुखाग्नि दी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जन्मे प्रो. आर. सी. यादव ने अपने जीवन के पाँच दशकों से अधिक समय सांख्यिकी के अध्यापन, शोध एवं विकास के लिए समर्पित किया। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग से जुड़े वरिष्ठ प्राध्यापकों में शामिल थे और उन्होंने विभागाध्यक्ष, विज्ञान संस्थान के संकाय प्रमुख एवं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
अपने शैक्षणिक एवं शोध योगदान के अतिरिक्त, प्रो. यादव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। उन्होंने विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता तथा चीफ प्रॉक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
प्रो. राम चंद्र यादव अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।