ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट दुद्धी, सोनभद्र। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने पिकअप वाहन से 11 राशि गोवंश बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन भी बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान फरीद अंसारी पुत्र सफीक अंसारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी चिनिया गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में 11 राशि गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की तरफ से आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस चेकिंग देखकर पिकअप चालक वाहन को जंगल की ओर ले गया और गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 11 राशि गोवंश बरामद किए और फरीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तस्कर को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व उ.नि. संजय सिंह, उ.नि. श्यामानंद यादव, कांस्टेबल धीरज पटेल, कांस्टेबल राहुल बिन्द और महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहीं।