Follow us on

वीडीए के जेई समेत सात पर रंगदारी व  मारपीट का मुकदमा नक्शा पास कराने के नाम पर 3 से 3.5 लाख रुपये मांगने का आरोप

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट विजय कुमार। विकास प्राधिकरण (वीडीए) के जूनियर इंजीनियर जयप्रकाश गुप्ता समेत सात लोगों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, घर में घुसने, रुपये छीनने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैप्राथमिकी में वीडीए कर्मचारी सुशील उपाध्याय, अनिरुद्ध पांडेय और सूरज यादव समेत तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया हैमुकदमा विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी), वाराणसी के आदेश पर दर्ज किया गया है

 

शिवपुर निवासी सुजीत कुमार सोनकर का आरोप है कि वीडीए की ओर से मकान को लेकर नोटिस जारी होने के बाद वह नक्शा पास कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों के संपर्क में गए थे। आरोप है कि सुशील उपाध्याय और जेई जयप्रकाश गुप्ता ने नक्शा पास कराने के नाम पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की और 30 हजार रुपये एडवांस ले लिए। बाद में वीडीए की ओर से 8,13,433 रुपये का आधिकारिक शुल्क बताया गया, जिसमें पीड़ित ने 50 हजार रुपये जमा किए।

आरोप है कि शेष शुल्क जमा करने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने मकान सील करने की धमकी देते हुए पांच लरुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया। पीड़ित के अनुसार 17 मार्च 2026 की शाम आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए। पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और जेब से 8 हजार रुपये निकाल लिए गए। घर का सामान भी तोड़ने तथा जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।मामले में पुलिस से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर सुजीत कुमार सोनकर ने विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी), वाराणसी की अदालत में

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x