विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी। शेरवाली कोठी में विराजमान मुम्बई के सुप्रसिद्ध लाल बाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश की शुक्रवार की दोपहर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में नीचीबाग से शुरू होकर चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा होते हुए लक्ष्मी कुंड जाकर शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा से पूर्व समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्यों श्रीगणेश की मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना किया। महाराष्ट्र के नासिक से आए 80 सदस्यीय टीम, जिसमें आधा महिला कलाकार शामिल रही, जो शोभायात्रा में विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर काशी को मराठा मय बना दिया। श्रीगणेश विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान रहे। भक्तों ने दर्शन कर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। रास्ते भर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर श्रीगणेश का स्वागत किया। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार स्वरुप शोभायात्रा में शामिल रहे। पुरुष व महिला पारम्परिक मठारी वस्त्र धारण कर चल रहे थे। पूजन के पश्चात लक्ष्मी कुंड में मूर्ति का विसर्जन किया गया।