रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानियां। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ) और अन्य किसान संगठनों द्वारा किसानों की जाने वाली जमीन का उचित मुआवजा दिलाने को लेकर उपजिलाधिकारी निधि को सौंपा गया, पत्रक। अमित कुमार सिंह उर्फ गोपाल ने बताया कि जिला चंदौली के अंतर्गत गांव गांव से आए किसानों ने मांग किया है। कि सर्किल रेट बढ़ाने के बावत 25% बढ़ोत्तरी करने की बात सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन या किसान विकास कार्य के विरुद्ध नहीं है। लेकिन किसानों के जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए। ताकि किसान वर्ग अपनी जमीन को देने के लिए सोचना ना पड़े। विकास मौर्य कहा का कहना रहा कि विकास के कार्य के लिए किसान दिल खोलकर खड़ा है। लेकिन उनकी जमीनों की सर्किल रेट को बढ़ाया जाए। अन्यथा किसान वर्ग सोचने के लिए मजबूर हो जाएगा। मुन्ना सिंह ने कहा कि किसान जिस दिन जाग जाएगा। उस दिन सरकार को सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। किसान सेराज खान ने कहा कि किसान से बढ़ाकर कोई और देश भक्त नहीं हो सकता। इसलिए किसानों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाए। ताकि किसान खुशी खुशी अपनी जमीन को बेच सके।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा मांग पत्र। क्षेत्रीय किसानों ने आरोप लगाया कि उनके जमीनों का सर्किल रेट के हिसाब से उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसलिए जबतक सर्किल रेट बढ़ाया नहीं जाएगा। तबतक जमीनों को नहीं बेचा जाएगा। उक्त मौके पर सेराज खान, मुन्ना सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ गोपाल जिला अध्यक्ष, ग्यासुद्दीन खान, असलम खान सहित सैकड़ों किसान वर्ग शामिल रहे।