Follow us on

4– चोलापुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारीअपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले नामजद अभियुक्त प्रदीप राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी ग्राम गजोखर खालिसपुर थाना फूलपुर वाराणसी को नकछेदपुर स्थित भट्ठे के पास से अपरान्ह रविवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम द्वारा बताया गया कि वादिनी द्वारा रविवार को चोलापुर पर प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ दुष्कर्म करना,वादिनी तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देने आदि के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रदीप राजभर को नकछेदपुर स्थित भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 64(2)(एम), 351(3) व 5 एल/6 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर द्वारा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम, म0उ0नि0 संध्या देवी, हे0का0 अनुशेष सिंह,का0 दिनेश सिंह,का0 संजीत कुमार आदि शामिल रहे

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x