Follow us on

कोतवाली जमानियां में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया

Share this post:

जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी की। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को आवेदक अजय चौहान पुत्र राजेश्वर चौहान निवासी दवालियां थाना रामगढ़ जिला कैमूर (बिहार) द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया। कि वह अपनी पुत्री को इलाज हेतु बरुईन मोड़ स्थित हॉस्पिटल लेकर आया था। जहाँ खेलते-खेलते बच्ची कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही है। उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली जमानिया की मिशन शक्ति टीम व चौकी रेलवे स्टेशन के प्रभारी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह मय पुलिस कर्मियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गयी। अथक प्रयास से उक्त गुमशुदा बच्ची को पुलिस चौकी रेलवे स्टेशन के पुलिस कर्मी सकुशल बरामद किया। तथा उसके पिता अजय चौहान को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को पाकर पिता द्वारा गाजीपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। बरामद करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x