चंदौली, काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। यातायात जागरुकता माह नवंबर के अंतर्गत यातायात पुलिस चंदौली और जनपद की थाना पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान में कुल 473 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹14,80,400 का जुर्माना वसूला गया।अभियान को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान की मॉनिटरिंग क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा और नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने किया।यातायात सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित, लगाए गए रिफ्लेक्टर–बोर्डसड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद के ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) पर रिफ्लेक्टर पट्टियां और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।नो पार्किंग”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें–सुरक्षित चलें” जैसे संदेशों वाले बोर्ड भी प्रमुख मार्गों पर लगाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भ्रमणशील रहकर वाहन चालकों को जागरूक किया। लोगों को नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, मानक से अधिक सवारी न बैठाने, अवयस्कों को वाहन न देने, तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।