स्पा सेंटरों के संचालन पर पुलिस आयुक्त हुये सख्त, 

सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा की संयुक्त टीम ने दो स्थानों पर संचालित अनैतिक देह व्यापार का किया पर्दाफाश वाराणसी — पुलिस आयुक्त ने जनपद में अवैध देह व्यापार व संचालित स्पा सेंटरों की जानकारी मिलने पर सख्त रूख अपनाते हुए उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी क्राइम सरवणन टी.के नेतृत्व में गठित एसओजी-2 और प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को सिगरा थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास एबी मैरिज लान के सामने मैलोडी स्पा एवं त्रिनेत्र भवन के पास कन्हैयालाल सर्राफ वाली बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 112 में संचालित हो रहे देह व्यापार पर योजनाबद्ध कार्यवाही की गई।जांच एवं पूछताछ के दौरान मैलोडी स्पा सेंटर से चार महिलाएं व चार पुरुष ग्राहक संलिप्त पाए गए। मौके से कुल 23,100/ एवं यूज्ड / अनयूज़्ड कंडोम बरामद किया गया।फ्लैट नम्बर 112 से पांच महिलायें संलिप्त पाई गयीं साथ ही अनेकों यूज्ड/अनयूज़्ड कण्डोम भी बरामद करते हुए फ्लैट नम्बर 112 को सीज कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान फ्लैट नंबर 112 एवं मेलोडी स्पा संचालन से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया तथा दोनों को सीज करने का निर्देश दिया गया।साथ ही पुलिस द्वारा मौके से सीसीटीवी फुटेज संग्रहित कर मोबाइल डाटा एनालिसिस और फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया ताकि आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके। अचानक पुलिस की छापेमारी की कार्यवाही से क्षेत्र के सभी होटल संचालकों में भी खलबली मच गयी। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार यह छापेमारी की कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।सूत्रों के जरिए और भी छानबीन कराया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x