वीडीए उपाध्यक्ष ने ट्रांसपोर्ट नगर के ठेकेदारों संग किया महत्वपूर्ण बैठक

वाराणसी — वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित ठेकेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया गया। इस बैठक में कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उपाध्याय द्वारा निर्देशित किया गया कि रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य 8 जनवरी 2026 तक सौ फ़ीसदी पूरा कर दिया जाए। निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा ना होने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही एवं भारी जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी गई। 500 किलो लीटर के तीन ओवरहेड टैंक राइजिंग मेन एवं वाटर सप्लाई कार्य की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित है। उपाध्यक्ष ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण होना अनिवार्य है।किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए।ठठरा कछवां स्थित 200 के.वी.तीन उपकेंद्र से प्रस्तावित उक्त तीन उपकेन्द्र तक 33 के.वी. बुलडॉग कंडक्टर एवं 11 मी0 एसटीपी एवं 9 मी0 पीसी पोल के माध्यम से ओवरहेड लाइन निर्माण में कोई प्रगति ना पाए जाने पर उपाध्यक्ष द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने टेंडर निरस्त कर पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पार्किंग निर्माण कार्य समय के भीतर पूर्ण ना होने पर उपाध्यक्ष द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा डेट एक्सटेंशन के उपरांत भारी जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्र, अभियंता अजय पवार, अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता (विद्युत) लाला सतीश सुमन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x