Follow us on

धर्म परिवर्तन न करने पर ब्लेड से महिला के ऊपर कातिलाना हमला पीड़िता पहुंची जिला अस्पताल

Share this post:

 मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में एक युवती घर में घुसकर ब्लेड से हमला किया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फोर्स तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित किया गया है। पुलिस टीम ने घायल युवती को तुरंत मंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है। हालांकि बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती को सतर्कता के तहत वाराणसी भेजा गया है ताकि किसी भी जटिल स्थिति से बचा जा सके।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को करीब एक वर्ष से जानते थे। दोनों के बीच पहले मित्रता थी, लेकिन समय के साथ संबंधों में कटुता बढ़ती गई। इसी तनाव के कारण आरोपी ने आज यह हमला किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले की प्रकृति से स्पष्ट है कि घटना पूर्व नियोजित न होकर आपसी विवाद का परिणाम है।पीड़िता के भाई ने घटना के संबंध में विस्तृत तहरीर दी गई। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि धाराएँ घटना की गंभीरता को देखते हुए लगाई गई हैं और आगे की विवेचना तेजी से की जा रही है।पुलिस ने घटना से जुड़े 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह लोग आरोपी के संपर्क में थे या घटना के बारे में जानकारी रखते थे । इस बिंदु पर पुलिस पड़ताल कर रही है।पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में लगातार विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाईट नितेश सिंह, एसपी सिटी, बाईट रत्नाकर मिश्र नगर विधायक गुफरान अहमद की रिपोर्ट मीरजापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights