महिला सशक्तिकरण को लेकर आदर्श इंटर कॉलेज बिसुन्दरपुर में आयोजित जागरूकता रैली संपन्नमहिलाओं को समानता का हक़ मिलना चाहिए : संध्या द्व
मीरजापुर। महिला सशक्तिकरण को लेकर शहर के विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन इनरव्हील क्लब ऑफ मीरजापुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती संध्या द्विवेदी ने किया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन इनर व्हील क्लब विंध्य मिर्जापुर और समन्वय समूह से जुड़ी श्रीमती अंशु गुप्ता प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब मिर्जापुर, रचना गुप्ता प्रेसिडेंट एवं सुप्रीत कौर प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब समन्वय द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीमती संध्या द्विवेदी ने कहाकि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग के लिए सदैव खड़ी रहूंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाए जा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि महिलाओं को समानता के हक़ की आज़ादी मिलनी ही चाहिए। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी को नारी शक्ति का सशक्त स्वरूप बताया और कहां की मिर्जापुर को लोग मां विंध्यवासिनी के नाम से जानते हैं, इसलिए यहां के पुरुष समाज को नारी शक्ति के लिए समर्पण का भाव रखना चाहिए। तत्पश्चात विद्यालय की समस्त छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में मार्च पास किया गया। विद्यालय की कुछ छात्राओं कोमल सरोज, आरुषि, वंदना ,आरती आदि ने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान एवं गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में आदर्श इंटर कॉलेज, बिसुन्दरपुर के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद पाठक ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किया तथा क्लब की समस्त महिला कार्यकत्री के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रागिनी द्विवेदी, समस्त शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी, बृजभूषण पांडे, रत्नेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार पांडे ,डॉक्टर रवि शंकर ओझा, कपिल देव, कैलाश कुमार, अरविंद कुमार दुबे,वीरेंद्र प्रताप सिंह,विवेक सिंह, उपेंद्र यादव, जयप्रकाश, अभिषेक द्विवेदी, अमलेश कुमार, अजय कुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार एवं नमित कुमार सेठ, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।बाइट/ श्रीमती संध्या द्विवेदी प्रबंधक बाइट/प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद पाठक, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर