Follow us on

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात करीब 1:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत

Share this post:

*वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात करीब 1:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौतहो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक आम के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।* हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद से तीनों घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घायल दो छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x