Follow us on

पूर्व सैनिकों की शिकायत पर स्वच्छता अभियान को मिली सफलता, पुलिस की तत्परता से हुआ समाधान

Share this post:

वाराणसी।भूलनपुर क्षेत्र में पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई स्वच्छता से जुड़ी समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। भूलनपुर निवासी पूर्व सैनिक रबी राय के मकान के बगल स्थित खाली प्लॉट में लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव द्वारा आबादी वाले क्षेत्र में पशुपालन किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी मात्रा में गोबर खुले में एकत्र किए जाने से इलाके में गंदगी फैल गई थी।बारिश के समय यह गंदगी बहकर पूर्व सैनिक के मकान के बेसमेंट में भर जाती थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। कई बार मना करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।मामले की जानकारी मिलने पर इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं पूर्व सैनिक रबी राय ने थाना मंडुआडीह अंतर्गत पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दुबे को लिखित शिकायत दी।शिकायत मिलते ही चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण कराया। पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में फैली गंदगी को हटवाया गया और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके निर्देश दिए गए।इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दुबे एवं पुलिस स्टाफ के सहयोगात्मक व्यवहार और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। संगठन ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई स्वच्छ भारत अभियान की भावना को मजबूत करती है और पुलिस व जनता के बीच विश्वास को बढ़ाती है।

[wonderplugin_slider id=2]

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल