Follow us on

साइकिल से डिलीवरी, पर्यावरण की सुरक्षा और स्टार्टअप सोच एस एस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनोखी पहल।

Share this post:

साइकिल से डिलीवरी, पर्यावरण की सुरक्षा और स्टार्टअप सोच एस एस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों की अनोखी पहल ज़मानिया। हेतिमपुर गांव स्थित एस एस देव पब्लिक स्कूल के कॉमर्स छात्रों ने नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए। Z-FAST नामक स्टार्टअप मॉडल विकसित किया है। यह स्टार्टअप स्थानीय बाज़ार में FMCG उत्पादों की साइकिल के माध्यम से तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल डिलीवरी पर आधारित है। और Faster, Better, Sharper Delivery in Flash टैगलाइन के साथ यह पहल आत्मनिर्भर भारत और हरित परिवहन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। इस स्टार्टअप आइडिया के माध्यम से छात्रों ने यह सिद्ध किया है कि कम संसाधनों में भी नवाचार, प्रबंधन कौशल और सामाजिक सोच के साथ प्रभावी व्यवसाय मॉडल तैयार किया जा सकता है। साइकिल आधारित डिलीवरी न केवल प्रदूषण कम करती है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित करती है, इस प्रबंधक विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी केवल नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनने की क्षमता रखते हैं। Z-FAST जैसी पहल छात्रों की उद्यमशील सोच, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के छात्र नवाचार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने कहा कि कॉमर्स छात्रों द्वारा तैयार किया गया यह स्टार्टअप आइडिया उनके व्यावहारिक ज्ञान और टीमवर्क का परिणाम है। हम शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार करते हैं। Z-FAST इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन में इस पूरे प्रोजेक्ट में कॉमर्स विभाग के शिक्षकों शगुफ्ता रहमान, डॉ. देवेंद्र वर्मा और सनी सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकों ने अकाउंट्स, बिज़नेस स्टडीज़ और उद्यमिता के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में लागू करना सिखाया, जिससे छात्र एक सशक्त और व्यवहारिक स्टार्टअप मॉडल तैयार कर सके। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x