Follow us on

सौंदर्यीकरण और पक्का बलुआ घाट का विस्तार किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी

Share this post:

जमानियां। नगर कस्बा बाजार के उत्तर वाहिनी मां गंगा तट स्थित बलुआ घाट का सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा बुधवार को भूमि पूजन किया गया। बताया जाता है। कि सौंदर्यीकरण कार्य वंदना योजना के अंतर्गत लगभग37 लाख रुपए की लागत से किया जाना है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमानियां की आम जन ने कमल का फूल बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को चुना है। तभी से केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा, मकर संक्रांति का स्नान, जीवित्पुत्रिका व्रत के स्नान के वक्त यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बलुआ घाट का विस्तार की शुरुआत किया गया है। ताकि किसी को परेशानी ना हो सके। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय, श्रीकुमार वर्मा,कमल निगम, रोहित कुमार,राहुल वर्मा,आशीष वर्मा, संजीत यादव सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x