Follow us on

तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण बेनिफिशरी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 

Share this post:

वाराणसी — जिला मुख्यालय स्थित खाद्य प्रसंस्करण विभाग में चल रहे तीन दिवसीय बेनिफिशियरी प्रशिक्षण शिविर का गुरूवार को समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निदेशक एमएसएमई राजेश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएसएमई के वीके राणा के साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अभिषेक दत्त त्रिपाठी खाद्य एवं प्रौद्योगिकी बीएचयू वाराणसी, एसोसिएट प्रोफेसर डा. अरविंद कुमार बीएचयू वाराणसी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंकित हुड्डा बीएचयू वाराणसी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि बाला भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में बीएचयू के सभी खाद्य वैज्ञानिकों ने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता और निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश चौधरी एमएसएमई भारत सरकार ने विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और उद्यमियों को बाजार की मांग के अनुसार प्रोबडक्ट तैयार करने तथा पैकिंग आकर्षक बनाने की सलाह दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले उद्यमियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पवन कुमार ने तथा संचालन बीएचयू केन्द्र प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x