नगर आयुक्त ने शेल्टर होमों का देर रात्रि किया निरीक्षण करते हुए सड़कों पर रह रहे व्यक्तियों को भेजा शेल्टर होम मे कड़ाके की पड़ रही ठंड में सड़कों पर ठिठुरते लोगों को हाल जानने गुरुवार को रात्रि में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अचानक सड़कों पर निकले और सिकरौल, परमानंदपुर, पांडेयपुर चौराहे तथा कैंट स्टेशन पर रैन बसेरा में रह लोगों सहित सड़को के किनारे, विशेष रूप से पांडेपुर फ्लाईओवर तथा कैंट स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे रह रहे लोगों की निरीक्षण किया। उन्होंने ठंड के दौरान सड़कों पर रह रहे लोगों से नजदीक के शेल्टर होम में रहने की अपील की गयी। नगर अयुक्त द्वारा अपील करते हुए कहा की जिनके पास यदि रहने की व्यवस्था न हो, तो अपने नजदीकी रैन बसेरे में रात्रि निवास करें। उन्होंने रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे लोगों से दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी बात की। मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ बिस्तर के अलावा सफाई व्यवस्था, वाई-फाई, खिड़की मे पर्दे, मस्किटो जाली के साथ ही शौचालय की समुचित व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित होनी चाहिए। अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराए जाने का उन्होंने निर्देश दिया। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी