Follow us on

अग्रसेन पीजी कालेज में महिला अध्ययन केंद्र में लैंगिक समानता पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

Share this post:

अग्रसेन पीजी कालेज में महिला अध्ययन केंद्र में लैंगिक समानता पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी के परिसर में मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत मिशन शक्ति एवं महिला अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को लैंगिक समानता बिषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र की समन्वयक डॉक्टर श्रृंखला ने कहा कि समाज में बिना किसी भेदभाव के, चाहे वह महिला हो या पुरुष, सभी को समान अधिकार, अवसर, संसाधन व सम्मान मिले। किसी व्यक्ति के अधिकार एवं अवसर उसके लिंग के आधार पर नहीं बल्कि उसकी क्षमता और इच्छा पर निर्भर होना चाहिए। लैंगिक समानता केवल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए बेहतर भविष्य बनाने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.कुमुद सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ, सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि सभी व्यक्तियों को समान अवसर एवं संसाधन मिले। तभी देश सभी स्तरों पर प्रगति कर सकता है। डॉक्टर सुनीता सिंह ने लैंगिक समानता के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा.बन्दनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x