Follow us on

सिगरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी — जनपद में बहला फुसलाकर भगा ले जाने व अनैतिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त गोलू माली पुत्र मोहन माली निवासी जयप्रकाश नगर पुलिया के पास शिवपुरवा सिगरा वाराणसी को शनिवार को सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और अपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद भी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदिका द्वारा 13 नवंबर को तहरीर दिया गया कि उनकी पुत्री उम्र 17 वर्ष 11 नवंबर को रात में घर बाथरूम के जाने हेतु गयी उसके बाद कहीं नहीं दिखी ना ही वापस आई। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली जानकारी पर अभियुक्त को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2),87,64-1व 3/4 (1) पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम,का0 पंकज यादव,का0 जय प्रकाश आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x