Follow us on

चंदौली पुलिस ने कंटेनर से 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, कीमत लगभग 20 लाख

Share this post:

चंदौली काशी दीप विजन वीजन ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक मिनी कंटेनर वाहन से 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने 21 दिसंबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। चौकी नवही के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन (RJ11GC8146) अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है और खराब होने के कारण थाना चंदौली के सामने ओवरब्रिज पर खड़ा है।सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वाहन लावारिस हालत में मिला। आसपास तलाश के बावजूद चालक या खलासी का पता नहीं चल सका। इसके बाद वाहन को सर्विस लेन में खड़ा कर BNSS की धारा 105 के तहत वीडियोग्राफी कराते हुए तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन के अंदर लोहे की चादर से बनाए गए गुप्त केबिन से 83 पेटी 375 एमएल की इम्पीरियल ब्लू (747 लीटर) और 118 पेटी 750 एमएल की इम्पीरियल ब्लू (1062 लीटर) कुल 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब के नमूने सील कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। वाहन स्वामी पंकज बघेल पुत्र विनोद बघेल निवासी बिरला नगर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) पाया गया, जिसका अस्थायी पता राजस्थान का दर्ज है।बरामदगी के आधार पर थाना चंदौली में मु0अ0सं0-375/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल रूपेश दूबे और कांस्टेबल सत्य प्रकाश मौर्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x