Follow us on

पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शोएब खान ने अलाव के साथ जरूरत मन्दो में कम्बल का किया वितरण

Share this post:

जमानियां। नगर पालिका परिषद चुनाव होने में दो साल शेष बचा है। लेकिन अभी से प्रत्याशी मैदान में उतरकर अलाव से लेकर कम्बल वितरण शुरू किया। सोमवार की देर शाम को पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दो दो हाथ करने के लिए शोएब खान ने अपने सैकड़ों समर्थनों के साथ अलाव से लेकर गरीबों जरूरत मन्दो में डोर टू डोर पहुंचकर कम्बल का वितरण किया। बता दें कि इस बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अधिक प्रत्याशी मैदान में दो दो हाथ करने के लिए अभी से अपना अपना भाग्य आजमाने के लिए तैयारी में है। होने वाले पालिका चुनाव में अभी से गहमागहमी देखने को मिल रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शोएब खान ने बताया कि पालिका की जनता ने वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को देख चुकी है। उन्होंने कहा की एक बार मुझे में जनता की सेवा, उनकी समस्या को निदान करने का मौका दें। शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। खान ने बताया कि हमेशा उनके दुःख सुख में साथ खड़ा रहने का बचन देता हूं। बताया जा रहा है। कि नगर पालिका परिषद का चुनाव अभी लगभग दो साल शेष है। और अभी से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अभी से प्रचार-प्रसार, होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि लगाना शुरू किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x