वाराणसी।क्रिसमस के पावन अवसर पर क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन लोक चेतना समिति चिरईगांव वाराणसी के सभागार में *सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता* के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और चेतना छात्रावास की बच्चियों द्वारा रोशनी का कोई दरिया तो है…. डांस के साथ की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते संस्था सचिव डाक्टर जयंत भाई द्वारा कहा गया कि आज का विषय *अपने शत्रुओं से प्रेम करो*” रखा गया है, जिसके माध्यम से समाज में बढ़ती वैमनस्यता, हिंसा और नफरत के बीच प्रेम, क्षमा और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो.रमेश चंद्र नेगी ने कहा कि यीशु मसीह का यह संदेश केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि आज के समय में सामाजिक शांति और सद्भाव के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। सेंट जॉस स्कूल से आए फादर हेंड्रि जी द्वारा कहा गया कि जब हम अपने विरोधियों और शत्रुओं के प्रति भी प्रेम और करुणा का भाव रखते हैं, तभी एक न्यायपूर्ण और शांत समाज का निर्माण संभव है।प्रो. डॉ.मोहम्मद आरिफ ने अपने वक्तव्य कहा कि वर्तमान समय में समाज को जाति, धर्म, वर्ग और विचारधाराओं के आधार पर बांटने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसे समय में “अपने शत्रुओं से प्रेम करो” का संदेश हमें आपसी संवाद सह- अस्तित्व और मानवता की ओर लौटने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रेम और शांति के संदेश को और अधिक प्रभावी बनाया।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्था निर्देशिका रंजू सिंह ने कहा कि क्रिसमस मिलन समारोह का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, आपसी विश्वास और मानव मूल्यों को मजबूत करना है।कार्यक्रम का समापन शांति, प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, रामदुलार एडवोकेट और संकल्प बौधी द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन माला गौड़ अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक पूनम जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम 300 लोगों की भागीदारी रही। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी