कप सिरप मामला एक और गिरफ्तार   पुलिस ने की पुष्टि

मिर्जापुर में अदलहाट थाना पुलिस ने कप सिरप मामले में तीसरे आरोपी को आज गिरफ्तार किया। थाने में मामला 3 दिसंबर 2025 को पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त शिवम द्विवेदी पुत्र बृजेश कुमार द्विवेदी निवासी परोरा नारायणपुर को पकड़ा गया। जो सनराइज ट्रेडर्स, जमालपुर बरईपुर का प्रोपराइटर हैं। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि नई दिल्ली स्थित वान्या एंटरप्राइजेज से अभियुक्त की फर्म को लगभग 1,42,000 सीसी Eskuf सिरप की सप्लाई की गई थी, जिसका दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। विवेचना में यह भी सामने आया कि सनराइज ट्रेडर्स नामक फर्म मौके पर सक्रिय नहीं पाई गई। फर्म केवल एक-दो बार खोली गई थी, लेकिन वहां दवा के नियमित व्यवसाय का कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके अलावा फर्म के ड्रग लाइसेंस में लगाया गया आधार कार्ड फर्जी पाया गया, जबकि बैंक रिकॉर्ड में लगे आधार कार्ड पर अलग पता दर्ज था, जिससे कूटरचना की पुष्टि होती है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त की फर्म के बैंक खातों एचडीएफसी बैंक सिगरा एवं सेंट्रल बैंक वाराणसी में करीब 8 करोड़ 25 लाख रुपये का टर्नओवर हुआ है। दवाओं की सप्लाई, बिल, परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के नंबर और ट्रेसबिलिटी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जीएसटी विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस ने 24 दिसंबर को पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अभियुक्त शिवम द्विवेदी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक एप्पल मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।पुलिस का कहना है कि विवेचना में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी प्रकाश में आ रही है। उनके विरुद्ध पतारसी-सुरागरसी की जा रही है और साक्ष्य संकलन के पश्चात आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाईट मनीष मिश्रा, एसपी नक्सल, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x