Follow us on

रविवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ

Share this post:

रविवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

जमानियां। रविवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और गलन बढ़ने से लोग लकड़ी खरीदकर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। तापमान में गिरावट से फसलों को भी नुकसान हो सकता है। और नए साल में भी राहत की संभावना कम है। बताया जाता है। कि मौसम का बेहाल हाल शीतलहर और कड़ाके की ठंड रही जहाँ लोगों का आवागमन बाधित रहा। दुकानदारों के साथ राहगीरों की रफ्तार रुकी रही।

अलाव गलन भरी ठंड से बचने के लिए ग्रामीण नगर कस्बा इलाकों में लोग अलाव (आग) का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा रहा बाज़ार फीके रहे और पशु-पक्षी भी प्रभावित हुए। इसका स्वास्थ्य प्रभाव पर असर सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नगर पालिका परिषद द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था में सुधार कर रही है। नगर पालिक परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए। सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights