वाराणसी-विश्वास बने वाराणसी जिला जिमनास्टिक संघ के तकनीकी निदेशविश्वास बने वाराणसी जिला जिमनास्टिक संघ के तकनीकी निदेशक।आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि वाराणसी जिला जिमनास्टिक संघ के विस्तार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक संघ के उपाध्यक्ष अजित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से वाराणसी के जाने-माने फिटनेस विशेषज्ञ श्री विश्वास राव जी को वाराणसी जिला जिमनास्टिक संघ को तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण है।संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि श्री विश्वास राव के अनुभव और तकनीकी ज्ञान से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा तथा संघ नई ऊँचाइयों को छुएगा। उक्त अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रताप शंकर दुबे, राजेन्द्र तिवारी, एवं रोहित रावत उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष सचिन मिश्रा जी ने विश्वास राव जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उक्त जानकारी संघ के महासचिव श्री अखिलेश रावत द्वारा दी गई।